रिषिकेष, नवम्बर 10 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्राम माजरी ग्रांट में वैष्णवी मंदिर पुल के पास लालतप्पड़ से गोरखा बस्ती तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।सड़क निर्माण के लिए धनराशि जारी होने पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि मुख्...