रिषिकेष, अगस्त 6 -- Rishikesh News: नगर पालिका डोईवाला ने डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और रेबीज संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष स्वान बंध्यकरण एवं वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत गुरूवार को 10 आवारा श्वानों को पकड़कर उनका बंध्यकरण और रेबीज रोधी टीकाकरण किया। नगर पालिका प्रशासन ने ह्यूमन वेलफेयर फॉर एनिमल्स इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत पालिका के विभिन्न क्षेत्रों में गली मोहल्लों में घूम रहे आवारा श्वानों को पकड़कर उनका बंध्यकरण और रेबीज रोधी टीकाकरण किया गया।नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि नगर पालिका जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से बंध्यकरण और वैक्सीनेशन अभियान चला रही है। इस पहल से डॉग बाइट की घटनाओं में कमी आएगी और...