रिषिकेष, नवम्बर 22 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। लच्छीवाला वन रेंज क्षेत्र में हाथियों का आतंक किसानों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हाथी खेतों में घुसकर तैयार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। शनिवार रात माधोवाला के वार्ड नंबर 17 में गन्ने के खेत में घुसे हाथी को भगाने पहुंचे किसान जायब सिंह को हाथी ने दौड़ा दिया। किसान ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।किसान जायब सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से हाथी गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बीघा गन्ना रौंद चुके हैं। शनिवार रात करीब दो बजे खेत में हाथियों जब भगाने पहुंचे थे, तभी एक हाथी उनके पीछे दौड़ पड़ा। कुछ दिन पहले बुल्लावाला में भी हाथियों ने किसानों की कई बीघा फसल बर्बाद कर दी थी। किसान जसवीर सिंह ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग की गश्त केवल खानाप...