रिषिकेष, सितम्बर 9 -- Rishikesh News: पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पखवाड़े के नौवें दिन छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में जामुन, नीम, अमरूद समेत विभिन्न औषधीय एवं उपयोगी पौधे लगाए। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने और विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...