Rishikesh News: स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार
रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- Rishikesh News: नशा तस्करी में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने गश्त के दौरान दबोच लिया। आरोपियों की तलाशी में करीब 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उनकी पहचान अमृत, निवासी सेपरा बस्ती ऋषिकेश और गौरव कुमार, निवासी ग्राम कुंवरपुर उर्फ चतरभोज बिजनौर के रूप में हुई है। एसएसआई नवीन जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.