रिषिकेष, अगस्त 7 -- Rishikesh News: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्तनपान से जुड़े मिथकों को दूर करने तथा नवजात शिशुओं के स्वस्थ विकास के लिए मां के दूध के महत्व की जानकारी दी गई। शुक्रवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में बाल रोग एवं नवजात शिशु विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आशीष सिमल्टी और डॉ. राकेश कुमार ने माताओं एवं उनके परिजनों को सफल स्तनपान में परिवार, विशेषकर पिता की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग मिलने पर मां आत्मविश्वास के साथ शिशु को स्तनपान करा सकती है, जिससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। यह भी पढ़ें- स्तनपान को लेकर जागरूक किया यह भी पढ़...