Rishikesh News: स्कूली बच्चों को फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण दिया
रिषिकेष, अक्टूबर 14 -- Rishikesh News: एम्स ऋषिकेश में चल रहे विश्व ट्रॉमा सप्ताह के तहत बुधवार को रक्तदान शिविर और फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर में 40 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, स्कूली बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की मदद करने और जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। एम्स की टीम केंद्रीय विद्यालय आईडीपीएल, निर्मल ज्ञान दान अकादमी श्यामपुर और एमआईटी ढालवाला पहुंची। यहां विद्यार्थियों को दुर्घटना के समय सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया देने, घायल को शुरुआती मदद पहुंचाने, आपातकालीन चिकित्सा सहायता बुलाने और अस्पताल पहुंचने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। रक्तदान शिविर में शामिल लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों का जीवन बचाने के लिए आगे आने का संकल्प लिया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.