रिषिकेष, जुलाई 16 -- Rishikesh News: विधायक बृजभूषण गैरोला ने अठूरवाला में पांच लाख रुपये की लागत से नागराज मंदिर के सौंदर्यीकरण और कढ़ाईखाला में साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ सड़क, पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभासद राजेश भट्ट, संदीप नेगी, विक्रम सिंह, पूनम चौधरी, हर्षपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंवर सिंह नेगी, आनंद सिंह, सुमेर नेगी, मीना मनवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...