रिषिकेष, अगस्त 6 -- Rishikesh News: लगातार हो रही बारिश के कारण सिमलासग्रांट में सुसवा नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज कटाव झड़ौंद और फारम गांव के समीप नदी का बहाव कृषि भूमि तक पहुंच गया है। जिससे ग्रामीण घबराए हुए हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राजाजी टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम से संयुक्त निरीक्षण करने की मांग की। सिमलासग्रांट में सुसवा नदी के कटाव के चलते क्षेत्र का ओवरहेड टैंक, खेल मैदान की सुरक्षा दीवार, राजाजी टाइगर रिजर्व की हाथी सुरक्षा दीवार खतरे की जद में आ चुके हैं। इस कटाव से सौर ऊर्जा बाड़ को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन समस्याओं की जानकारी कई बार संबंधित विभागों को दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से सुसवा नदी प...