रिषिकेष, जुलाई 13 -- Rishikesh News: सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी के नवीनीकरण हेतु चुनावी प्रक्रिया हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अशोक थापा को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बनखंडी में सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी के नवीनीकरण हेतु चुनाव कार्यक्रम हुआ। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष हरिराम अरोड़ा ने की। चुनावी बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कमेटी का आय-व्यय विवरण, प्राप्ति एवं भुगतान खाता तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा प्रमाणित बैलेंस शीट सहित सभी वित्तीय दस्तावेज प्रस्तुत किए। सदस्यों ने वित्तीय पारदर्शिता की सराहना करते हुए समिति के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...