Rishikesh News: सीवर के लिये खोदी गई सड़के जल्द बने:प्रेमचंद अग्रवाल
रिषिकेष, जुलाई 3 -- Rishikesh News: ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइन परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें अधिकारियों को सीवर लाइन निर्माण कार्य के दौरान खोदी गई सड़कों का शीघ्र निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को ऋषिकेश में आयोजित बैठक में पैकेज संख्या-5 (बापू ग्राम, 20 बीघा एवं आसपास क्षेत्र), पैकेज संख्या-6 (प्रगति विहार, आशुतोष नगर एवं आसपास क्षेत्र) तथा पैकेज संख्या-7 (खदरी खड़क माफ, गुमानीवाला एवं आसपास क्षेत्र) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा प्रगति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- नमामि गंगे के काम में तेजी लाने के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.