रिषिकेष, अक्टूबर 23 -- Rishikesh News: मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल का 42 वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों ने नवरस पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। शुक्रवार को गौहरिमाफी स्थित मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरणविद् अनूप नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि किताबी शिक्षा के साथ-साथ ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपनी संस्कृति से जुड़े रहने को प्रेरित किया।

नवरस पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का मुख्य आकर्षण भारतीय संस्कृति और कला के नौ अलग-अलग मनोभावों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिन्हें नवरस की थीम के तहत बेहद खूबसूरती से मंचित किया गया। छात्र...