रिषिकेष, अक्टूबर 13 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की सिराई ग्राम सभा में 2.5 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 132.95 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। मंगलवार को सिराई ग्राम सभा के जनप्रतिनिधि व आम लोग बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया और सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में 2.5 किलोमीटर सड़क सड़क निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। जो विधायक के अथक प्रयास का नतीजा है। कहा कि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिल...