रिषिकेष, सितम्बर 28 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। सनातन संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की ओर से रानीपोखरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित की गईं। जिसमें महिलाओं ने सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, परिवार में संस्कारों की भूमिका और समाज सेवा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। जिला ऋषिकेश मातृ शक्ति सह संयोजिका पिंकी ने कहा कि परिवार में बच्चों को संस्कार देने की शुरुआत घर से होती है। मातृ शक्ति अपनी भूमिका को मजबूत करते हुए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। प्रखंड रानीपोखरी मातृ शक्ति संयोजिका अर्चना ने कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए परिवार और संस्कार...