रिषिकेष, अगस्त 6 -- Rishikesh News: ग्राम क्यार्की से नीर में स्कूल के लिए निकले दो छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। खोजबीन के बाद भी परिजनों का सुराग नहीं लगा, तो वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश को प्रयास तेज कर दिए हैं। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक पिता ने शिकायत में बतायया कि उनका 17 वर्षीय बेटा और परिचित का 16 साल का पुत्र बीते बुधवार की सुबह स्कूल के लिए निकले थे। शाम तक वह वापस नहीं लौटे, तो नीर स्थित स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, जिसमें पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंचे थे। आसपास खोजबीन और संबंधियों से बातचीत में उनका कुछ पता नहीं लग पाया है। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि दोनों छात्रों की तलाश को पुलिस टीम का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...