रिषिकेष, नवम्बर 14 -- Rishikesh News: श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी की ओर से आयोजित आठवें रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन रावण-बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का शानदार मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद राम-सीता विवाह के प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा और प्रदेश महामंत्री मनजीत सोलंकी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और आदर्शों की सीख देता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। मनजीत सोलंकी ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का ...