रिषिकेष, सितम्बर 2 -- Rishikesh News: बरसात के कारण श्यामपुर क्षेत्र में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे और जल भराव हो रहा है। जिससे आए राहगीर और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने विधायक से सड़कों को ठीक करवाने की गुहार लगाई। बुधवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचकर श्यामपुर के लोगों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा श्यामपुर मंडल महामंत्री सतपाल राणा ने कहा कि मानसून के कारण क्षेत्र की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। विशेषकर डीएसबी स्कूल के सामने और शहीद वीर हमीर पोखरियाल द्वार के सामने की सड़क पूर्णतया जर्जर हो चुकी है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें जल भराव भी हो रहा है, इसे ठीक कराया जाए। क्षेत्रवासियों की समस्या का तत्काल संज्ञान ले...