रिषिकेष, अगस्त 20 -- Rishikesh News: शिवाजीनगर में आठ हजार से अधिक आबादी पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट से जूझ रही है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को आसपास के क्षेत्रों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। पेयजल संकट के कारण साफ-सफाई समेत रोजमर्रा के घरेलू काम भी प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद आपूर्ति सुचारु नहीं होने से स्थानीय लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शिवाजीनगर की आबादी को पानी की आपूर्ति करने वाले ट्यूबवेल को बिजली देने वाले ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। तीन दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में उन्होंने आसपास के क्षेत्रों से पानी ढोकर किसी तरह काम चलाया। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए...