Rishikesh News: शराब तस्करी में पांच लोग गिरफ्तार
रिषिकेष, अगस्त 26 -- Rishikesh News: पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी में पुलिस को अलग-अलग शराब के 152 ट्रैटा पैक आरोपियों से मिले हैं। तीन आरोपियों की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने सीज कर दी है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि नियमित अभियान में लाल बहादुर निवासी चंद्रेश्वरनगर, विकास राणा निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश, बिन्नी उर्फ विनित निवासी बापूग्राम, शुभम निवासी वाल्मीकि नगर और रामू निवासी बनखंडी को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.