रिषिकेष, जुलाई 20 -- Rishikesh News: शराब तस्करी में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार की तलाश में पुलिस ने दो पेटी शराब बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी ग्राम हडवाड़, बागेश्वर व हाल निवासी खांड गांव, रायवाला और रामपाल निवासी ग्राम नैरा, हरदोई, यूपी व हाल निवासी बैराज कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में हुई है। कोतवाल यशपाल बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...