रिषिकेष, जुलाई 12 -- Rishikesh News: नशा तस्करी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी में पुलिस को कुल दस पेटी देसी शराब मिली है। आरोपियों की यह धरपकड़ कोतवाल क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से की गई है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की पहचान कृष्णा पत्नी राजे, राखी पत्नी सचिन दोनों निवासी जाटव बस्ती, ऋषिकेश, सौरभ पासवान पुत्र राम अधुल व सुमित पुत्र राम दोनों निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। बताया कि सुमित और सौरभ से दो स्कूटी भी मिली हैं। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सीज कर दी गई हैं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...