रिषिकेष, अक्टूबर 28 -- Rishikesh News: डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर-स्कूल पहल डिजाइन द्वारा 'डिज़ाइनवर्स 2026 - अव्यवस्था से डिज़ाइन तक' वर्कशॉप का आयोजन हुआ। वर्कशॉप में स्कूली छात्रों को रचनात्मकता और डिज़ाइन के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वॉल आर्ट और फिल्म मेकिंग में डीएसबी, प्रोडक्ट डिजाइन में सेंट मैरी स्कूल और फैशन डिजाइन में डीएवी सेंटेनरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वर्कशॉप में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने प्रोडक्ट डिज़ाइन, फैशन डिज़ाइन, फिल्म मेकिंग और वॉल आर्ट जैसे क्षेत्रों में करियर संबंधी जानकारी ली और एक्सपर्ट्स से बातचीत की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में डिज...