रिषिकेष, अक्टूबर 16 -- Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के बीसीए एवं कंप्यूटर साइंस विषय की ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक हुई। जिसमें नई प्रस्तावित परीक्षा पद्धति पर चर्चा और बीसीए एवं कंप्यूटर साइंस विषय के पाठ्यक्रमों का मूल्यांकन किया गया। शुक्रवार को आोजित बैठक में विद्यार्थियों को अगले वर्ष में पदोन्नत किए जाने के लिए क्रेडिट आधारित व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...