Rishikesh News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
रिषिकेष, अक्टूबर 31 -- Rishikesh News: अगापे मिशन स्कूल में शनिवार को 36वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। शनिवार को गुमानीवाला स्थित अगापे मिशन स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मेयर शंभू पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चों के अंदर सामाजिक और मानसिक समझ आती है। प्रधानाचार्या रमीनी भंडारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.