रिषिकेष, अक्टूबर 13 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन होता है। ऐसे में सीवर लाइन निर्माण के दौरान आम नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण स्थलों पर आवागमन सुचारु बनाए रखने तथा लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सीवर निर्माण के दौरान लोगों की सुविधा पर जोर मंगलवार को मेयर शंभू पासवान और मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने महानगर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सड़कों पर चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्यों के साथ आस्था पथ एवं त्रिवेणी घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का ज...