रिषिकेष, नवम्बर 29 -- Rishikesh News: लालपानी में कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आंदोलनकारियों के साथ बदसलूकी पर भी आक्रोश जाहिर किया। कहा कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कहा प्लांट के विरोध में जारी आंदोलन में यूकेडी कार्यकर्ता हर स्थानीय व्यक्ति के साथ खड़े हैं। रविवार को सुबह से ही कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों को जमावड़ा लगना शुरू हुआ। दोपहर तक आसपास क्षेत्र से भी लोग उनके समर्थन में मौके पर पहुंचे। आंदोलन में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलनकारियों के साथ हुंकार भरी। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि लालपानी के आसपास बसी आबादी प्लांट से परेशान हैं। शिफ्टिंग के लिए वह लगातार आंदोलन कर रहे हैं, मग...