रिषिकेष, सितम्बर 7 -- Rishikesh News: नगर क्षेत्र से एक महिला लापता हो गई। पति ने महिला की तलाश की, मगर उसका सुराग नहीं लगा। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पीड़ित पति ने पत्नी के दो सिंतबर को लापता होने की बात शिकायत में कही है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की तलाश को प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं, रानीपोखरी क्षेत्र से छह सितंबर को एक 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। आसपास खोजबीन व रिश्तेदारों से संपर्क में भी किशोरी का पता नहीं लगा, तो मां शिकायत लेकर थाने पहुंची। मामला दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश को प्रयास तेज कर दिए हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द नाबालिग को बरामद कर लिया जाएग...