रिषिकेष, नवम्बर 9 -- लक्ष्मणझूला चौक की दुकानों में आग Rishikesh News: दीपावली में लक्ष्मणझूला चौक पर तीन दुकान में आग लग गई। आधी रात को दुकानों में आग लगते ही फायर बिग्रेड और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। फौरन टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। फायर बिग्रेड के आग बुझाने के दौरान दो दुकानों में का सामान जलकर राख हो गया। जबकि, एक बोर्ड जलकर राख हो गया। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह घटना दीपावली की रात करीब एक बजे की है। तपोवन क्षेत्र में लक्ष्मणझूला चौक पर आदित्य जेम्स नाम से हैंडीक्राफ्ट की दुकान, मोनू शर्मा उर्फ मनोज की गंगा डेली नीड् नाम से चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और पानी की दुकान और महेंद्र शर्मा की नमस्ते ऋषिकेश नाम से कपड़ों की दुकान है। अचानक दुकान में तीन दिनों में आग लगी, जिसके बाद फायर बिग्रेड की टीम ने स...