रिषिकेष, अगस्त 4 -- Rishikesh News: गंगा नगर निवासी एक शख्स को रिपोर्ट वापस लेने के लिए अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पीड़ित अभिनव पाल ने तहरीर में बताया कि बीते दो अगस्त की रात दूनमार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, राघव बतरा, दीपेश उपाध्याय सभी निवासी ऋषिकेश ने एफआईआर वापस लेने के लिए धमकाते हुए गली-गलौच भी की। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की दो धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...