रिषिकेष, सितम्बर 2 -- Rishikesh News: रानीपोखरी क्षेत्र में बाहर से आने वाले फेरीवालों और घुमंतू विक्रेताओं के सत्यापन को लेकर पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस टीम द्वारा फेरीवालों की पहचान के लिए आवश्यक दस्तावेज लिए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद रानीपोखरी पुलिस ने क्षेत्र में बाहर से आकर फेरी लगाने वाले लोगों का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। रानीपोखरी एसआई बलदीप सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन का संज्ञान लेते ही पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में बाहर से आने वाले फेरीवालों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्...