रिषिकेष, अक्टूबर 17 -- Rishikesh News: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हल्द्वानी, देहरादून, कोड़ियाला, बड़कोट और उत्तरकाशी जैसे चारधाम यात्रा मार्गों पर ट्रॉमा सेन्टरों की शुरूआत की है। राज्य सरकार एम्स के साथ समन्वय व समझौते के आधार पर राज्य भर में ट्रॉमा चिकित्सा का प्रशिक्षण व संचालन हेतु वृहद योजना तैयार करेगी। कहा कि राज्य में रेडियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है, लेकिन जल्द इसे दूर किया जायेगा। शनिवार को एम्स ऋषिकेश में वर्ल्ड ट्रॉमा वीक 2026 के अंतिम दिन समापन समारोह आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...