रिषिकेष, अगस्त 20 -- Rishikesh News: राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों और अन्य विशेषज्ञों के पद रिक्त होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। समस्या को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन भेजा। उन्होंने अस्पताल में रिक्त चिकित्सक, रेडियोलॉजिस्ट और अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ के पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की। महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव ने कहा कि शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश क्षेत्र का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। यहां लंबे समय से फिजिशियन, आर्थो सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ के पद खाली हैं। इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट और अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की नियुक्ति भी नहीं हुई है। इससे मरीजों को उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सफाई क...