रिषिकेष, अगस्त 9 -- Rishikesh News: शहर के कई लोगों ने रविवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने जगजीत सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ विभिन्न मुकदमों पर सवाल उठाए। पुलिस से इन मुकदमों को वापस लेने की मांग की। रंगा-बिल्ला का जिक्र करते हुए मामले की जांच कर संबंधित लोगों पर भी पुलिस से एक्शन के लिए कहा। जिस पर कोतवाल ने उन्हें दो टूक मुकदमे वापस नहीं होने और रंगा-बिल्ला प्रकरण की भी पड़ताल कर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...