रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि ऋषिकेश परिसर में गुरुवार को बीबीए और योग विभाग की ओर से आयोजित योग एवं वेलनेस शिविर में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। प्रबंधन विभाग के संयोजक प्रो. धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि योग रोग से मुक्ति और शारीरिक विकास में सहायक हैं। परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत, डॉ. जेपी कंसवाल और डॉ. चंद्रेश्वरी नेगी ने भी योग के महत्व पर विचार रखे। इस दौरान प्राध्यापक लता पांडेय, शिवांगी भाटिया, पारस मेहता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...