Rishikesh News: योग प्रतिभागियों ने वेदान्त की शिक्षाओं को समझा
रिषिकेष, अक्टूबर 29 -- Rishikesh News: परमार्थ निकेतन में पांच दिवसीय वेदांत योग कोर्स का समापन आध्यात्मिक चेतना, आत्मचिंतन और जीवन के गहनतम प्रश्नों को समझने की एक अनुपम यात्रा के रूप में हुआ। कोर्स के दौरान योग, ध्यान, आत्मचिंतन और वेदान्त के सिद्धान्तों के माध्यम से जीवन को अधिक सजग, संतुलित, सार्थक और शांतिमय बनाने का अभ्यास कराया। गुरुवार को प्रतिभागियों को परमार्थ निकेतन में वेदांत की शिक्षाओं को समझने का मौका मिला। डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि वेदांत हमें जीवन से दूर जाना नहीं, बल्कि जीवन को उसकी वास्तविकता में समझना सिखाता है। जब हम स्वयं को जानने की यात्रा प्रारंभ करते हैं, तब हमारे भीतर उठने वाले प्रश्नों, विचारों और भावनाओं को समझने की दृष्टि विकसित होती है। वेदांत का उद्देश्य केवल शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.