Rishikesh News: यमकेश्वर में अघोषित बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण
रिषिकेष, अक्टूबर 30 -- Rishikesh News: विकासखंड यमकेश्वर क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत सब स्टेशन कस्याली में प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार करने और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग उठाई। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि क्षेत्र में बारिश होने या बारिश की संभावना बनने पर विद्युत विभाग की ओर से भारी कटौती कर दी जाती है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर का अधिकांश क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ है। ऐसे में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.