रिषिकेष, अक्टूबर 25 -- Rishikesh News: अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान का तीन दिवसीय ध्यान योग का रविवार को समापन हो गया। शिविर में गाजियाबाद से आए 125 साधकों ने ध्यान योग की विभिन्न क्रियाओं का तीन दिनों तक अभ्यास किया। परमार्थ निकेतन में आयोजित तीन दिवसीय ध्यान योग के अंतिम दिन का शुभारंभ योग शिक्षक डॉ. विपिन अग्रवाल ने ओम् की ध्वनि व गायत्री मंत्र से किया। इसके बाद योग मर्मज्ञ असील कुमार ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। रेखा गुलाटी ने सुन्दर डेमोस्ट्रेशन किया, जिसे देखकर साधकों ने अभ्यास किया। सत्र संयोजक राजेश शर्मा ने साधकों को सुदर्शन क्रिया और शवासान का अभ्यास कराया। संस्थान के उपाध्यक्ष अशोक शास्त्री ने सिंह गर्जना, ट्रैक्टर चालन एवं बम्बइया हंसी से लोटपोट कर दिया। मंच संचालक प्रदीप त्यागी ने ज्ञानमुद्रा की स्थिति में बैठाकर दीर्घ ...