रिषिकेष, अगस्त 9 -- Rishikesh News: इनर व्हील क्लब ऑफ लक्ष्मण झूला ने रविवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मोनिका पाल ने तीज क्वीन का खिताब जीता। लक्ष्मणझूला में इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और एम्स ऋषिकेश की डॉ. शिरोन कंडारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...