रिषिकेष, सितम्बर 1 -- Rishikesh News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नव मधुबन आश्रम द्वारा 'स्वच्छ गंगा, स्वच्छ ऋषिकेश मधुबन कृष्णोत्सव मैराथन' का आयोजन किया गया। मैराथन में क्षेत्र के 450 बच्चों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया। मैराथन के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छ गंगा एवं स्वच्छ ऋषिकेश का संदेश दिया। मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित नव मधुबन आश्रम में मैराथन का शुभारंभ मेयर शम्भू पासवान, मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मेयर शम्भू पासवान ने कहा कि यह आयोजन केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं के माध्यम से समाज को स्वच्छ गंगा, स्वच्छ ऋषिकेश, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने का प्रभावी प्रयास है। श्री कृष्ण का जीवन हमें कर्म, अनुशासन और समाज के प्रति अपने...