रिषिकेष, नवम्बर 9 -- Rishikesh News: चंद्रेश्वरनगर में अवस्थापना निधि से विकसित रजत जयंती पार्क का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह दस बजे के बाद लोकार्पण करेंगे। नगर निगम प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहीं से राज्य की अन्य निकायों में भी विकसित रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण करेंगे। मेयर शंभू पासवान ने बताया कि एक करोड़ 99 लाख रुपये पार्क को विकसित करने में खर्च किया गया है। इसमें बच्चों के लिए झले और अन्य मनोरंजन के संसाधन हैं, जबकि, सैर-सपाटे समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। बताया कि मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत चंद्रेश्वरनगर आगमन पर किया जाएगा। करीब एक घंटे के इस आयोजन में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी लोकार्पण कार्यक्रम में पह...