Rishikesh News: मीनाक्षी रावत के सिर सजा 'मिसेस सावन क्वीन' का ताज
रिषिकेष, अगस्त 13 -- Rishikesh News: नारी शक्ति एकता संगठन ने तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। महोत्सव में क्षेत्रीय महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भजनों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिरकत की। कार्यक्रम में मीनाक्षी रावत मिसेस सावन क्वीन चुनी गई। गुरूवार को भानियावाला में आयोजित तीज महोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने की। उन्होंने कहा कि तीज हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि तीज महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता को सामने लाने का बेहतर मंच है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम संयोजक ममता नयाल ने कहा कि महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से महोत्सव यादगार बन रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.