Rishikesh News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-शांति की कामना
रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। तीर्थनगरी ऋषिकेश में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने माता से सुख-शांति की कामना की और आशीर्वाद मांगा। शारदीय नवरात्र में तीर्थनगरी भक्ति से सराबोर है। घरों में सुबह और शाम शंख की ध्वनि गुंजायमान है। सोमवार को भी माता के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। दून मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर, मनीराम मार्ग पर श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, त्रिवेणी घाट स्थित श्री दुर्गा मंदिर, शीशमझाड़ी में मां कात्यायनी मंदिर, सात मोड के समीप मनइच्छा देवी मंदिर, ढालवाला स्थित भद्रकाली मंदिर आदि जगहों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.