Rishikesh News: महिला सम्मान कांग्रेस की सोच और संस्कार : बहुगुणा
रिषिकेष, अगस्त 6 -- Rishikesh News: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महिलाओं को रिझाने में लग गई है। इसी के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 80वां महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। गुरुवार को चांदमारी स्थित गोकुलधाम सोसायटी में आयोजित समारोह में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान केवल एक नारा नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा और संस्कार का हिस्सा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े कई मामलों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.