Rishikesh News: बीन के उफान में हथेली पर लोगों की जान
रिषिकेष, सितम्बर 3 -- Rishikesh News: पहाड़ों में भारी बारिश से बरसाती बीन नदी उफान पर है। बैराज-चीला-हरिद्वार मार्ग पर नदी का तेज बहाव ग्रामीणों की राह रोक रहा है। इसके बावजूद कुछ वाहन सवार जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। 18 अगस्त को रात में एक लोडर बीन नदी में बह गया था। चालक समेत दो लोगों को एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया था। इसके बाद भी लोग नदी पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को भी कार समेत कई वाहन उफनती नदी को पार करते नजर आए। पुलिस की ओर से तेज बहाव के दौरान आवागमन रोकने की बात कही गई है। एसएसआई प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि नदी का बहाव तेज होने पर आवागमन रोक दिया जाता है। नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है。 यह भी पढ़ें- Dehradun News: ऋषिकेश में जान जोखिम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.