Rishikesh News: बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही सरकार: बृजभूषण गैरोला
रिषिकेष, जुलाई 11 -- Rishikesh News: विधायक बृजभूषण गैरोला ने शनिवार को माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के शेरगढ़ और बालकुंवारी क्षेत्र में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों का लोकार्पण किया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला विधानसभा का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर गांव तक सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का विकास होगा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.