Rishikesh News: बाइपास रोड से स्मैक तस्कर दबोचा
रिषिकेष, अक्टूबर 21 -- Rishikesh News: हरिद्वार बाइपास मार्ग पर पुलिस टीम ने बीते मंगलवार की रात गश्त के दौरान एआरटीओ कार्यालय के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। हिरासत में लेकर तलाशी में युवक के पास करीब 21 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी की पहचान खुर्रम पुत्र ईनाम निवासी शेखपुरा कदीम, सहरानपुर, यूपी के रूप में हुई। एसआई देवेंद्र पंवार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में दो लोगों के नाम का जिक्र भी किया है, जिसके आधार पर दोनों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.