रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: राज्य सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम की ओर से रजत जयंती पार्क चंद्रेश्वरनगर में बहुउद्देश्यीय एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 379 लोगों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संयुक्त रूप से किया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ऐसे शिविर लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान में मददगार साबित होते हैं। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य सेवाओं...