Rishikesh News: बनखंडी में किशोर ने फांसी लगा की आत्महत्या
रिषिकेष, अक्टूबर 8 -- Rishikesh News: बनखंडी में बुधवार रात 17 वर्षीय किशोर कमरे में फंदे से लटका मिला। भाई ने कमरे का दरवाजा खोलकर उसे देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से किशोर को नीचे उतारा गया और सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मनोज पुत्र श्रीपाल अपने भाई के साथ बनखंडी में किराये के कमरे में रहता था। बुधवार शाम चाय पीने के बाद वह कमरे में चला गया। रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो भाई को अनहोनी की आशंका हुई। उसने दरवाजा खोला तो मनोज फंदे से लटक रहा था। भाई ने चीख-पुकार मचाई तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मनोज को फंदे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.