Rishikesh News: बच्चों को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी: नीलम त्रिपाठी
रिषिकेष, जुलाई 20 -- Rishikesh News: विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति के तत्वावधान में सोमवार को बाल संस्कार वर्ग का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्रीय महिलाओं को बच्चों में भारतीय संस्कृति, हिंदू धर्म और नैतिक मूल्यों के संस्कार विकसित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। सत्तीवाला स्थित आयुष्मान गार्डन में आयोजित बाल संस्कार वर्ग का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बहनों को बच्चों को श्लोक, भोजन मंत्र, दीप मंत्र, देशभक्ति गीत तथा महापुरुषों की जीवनियों से परिचित कराने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.