रिषिकेष, अक्टूबर 30 -- Rishikesh News: मां की ममता, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक अहोई अष्टमी पर्व एक नवंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना को लेकर माताएं इस दिन व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है, वहीं बाजारों में भी त्योहार की रौनक बढ़ने लगी है। अहोई अष्टमी को लेकर डोईवाला,भानियावाला और ग्रामीण क्षेत्रों में के बाजारों में चहल-पहल दिखाई देने लगी है। फल, मिठाई, पूजा सामग्री, करवा और अहोई माता के पूजन से जुड़ी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी का माहौल है। दुकानदारों को भी पर्व के चलते कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Roorki News: एक नवंबर को मनेगी अहोई अष्टमी, शाम को होगा माता अहोई का पूजन महिलाएं व्रत की तैयारियों में जुटी हैं। रविवार को दिनभर व्रत...